{"_id":"5dceedff8ebc3e54b767518c","slug":"police-inspected-religious-places-after-midnight-shamli-news-mrt4537796152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात बाद पुलिस ने लिया धर्मस्थलों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात बाद पुलिस ने लिया धर्मस्थलों का जायजा
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला मनिहरियान मस्जिद पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना(शामली)। अयोध्या मामले पर फैसले के बाद जमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। कस्बे की मुख्य मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे। डीएम, एसपी भी यहां कैप किए रहे। जुमे की नमाज के कारण बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा था।
सुबह ही कसबे की प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। नमाज शुरू होने से आधा घंटा पहले ही डीएम अखिलेश कुमार , एसपी अजय कुमार पांडे कोतवाली पहुंच गए थे । दोनों अधिकारी कई घंटों तक कोतवाली में कैंप करते रहे इसके बाद कसबे के माहौल के बारे में कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली। बृहस्पतिवार रात में ही पुलिस ने मंदिर मस्जिदों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान चलाया।
बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से अलसुबह 4 बजे तक चले अभियान में सभी हलका दरोगाओं और पुलिस कांस्टेबल अपने अपने क्षेत्र के धर्मस्थलों पर गए और वहां की स्थिति चेक की। इसके बाद सभी ने वहां की सेल्फी लेकर व्हाट्सएप पर अधिकारियों को भेजी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में 87 मंदिरों मस्जिदों के साथ पुलिस कर्मियों ने अपनी सेल्फी भेजी है।