{"_id":"5fedfe238ebc3e3dcf01de44","slug":"police-has-arrested-a-woman-with-jewelery-after-absconding-in-shamli-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर गिरफ्तार हुई शातिर महिला, पहले ससुराल में किया था ये कांड, फिर प्रेमी संग हुई थी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर गिरफ्तार हुई शातिर महिला, पहले ससुराल में किया था ये कांड, फिर प्रेमी संग हुई थी फरार
Thu, 31 Dec 2020 10:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक विवाहित महिला को गिरफ्तार किया गया है। विवाहित महिला ससुराल वालों को बेहोश कर गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में एक विवाहित महिला ने पहले अपने प्रेमी के साथ प्लान बनाया। इसके बाद परिजनों को बेहोश कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका प्रेमी पकड़ में नहीं आ सका। महिला लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हुई थी।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गांव सिंभालका निवासी पिंकू उर्फ सुरेंद्र की शादी मोनी निवासी गांव मलकपुर थाना बड़ौत जिला बागपत के साथ इसी साल 25 नवंबर को हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता मोनी अपने ससुरालजनों को 25/26 दिसंबर की रात को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे सोने और चांदी के गहने लेकर अपने प्रेमी अंकित निवासी गांव बावली जिला बागपत के साथ फरार हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ससुराल में घर के सामने डेरा डालने को मजबूर हुई पत्नी, दिलचस्प है पति की दोहरी कहानी
मोनू के भाई विजेंद्र की तरफ से 26 दिसंबर को दी गई तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने विवाहिता मोनी को शहर के अग्रसेन पार्क से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका प्रेमी अंकित अभी पकड़ में नहीं आ सका।
यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद, भयावह मंजर देख बच्चे हुए बेहोश, तस्वीरें
एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि महिला के प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/