फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police filed a case for pasting exodus poster

Shamli News: पलायन का पोस्टर चस्पा करने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 08 Jan 2025 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case for pasting exodus poster

विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में टेंट व्यवसायी से मारपीट कर 30 हजार रुपये छीनने और बेटी के साथ बदसलूकी करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से क्षुब्ध होकर घर के बाहर पलायन का पोस्टर चस्पा कर दिया था। पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि पांच दिसंबर को शाम करीब तीन बजे वह अपनी बेटी भी साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में कपिल उर्फ काला बाइक लेकर खड़ा था। जब वह उसके बराबर से निकला तो आरोपी ने उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की और उसकी जेब से 30 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जबकि आरोपी उन्हें धमकी दे रहा है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने घर के बाहर पलायन का पोस्टर चस्पा करा दिया था। पोस्टर पर लिखा था कि दबंगों के डर से वह गांव छोड़कर जा रहे हैं। वह दबंग के कारण परेशान हो चुके हैं मगर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी काला व उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना था कि मामला मारपीट का सामने आया था, जिसमें आरोपी काला को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed