फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police engaged in search of the murderers of the hotel operator

Shamli News: होटल संचालक के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of the murderers of the hotel operator
शामली /कांधला। एलम के निकट दिल्ली सहारनपुर हाईवे के किनारे दस दिन पहले होटल संचालक सागर चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में शामली जिले की एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीमें लगी हैं। उधर, दिल्ली पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। होटल संचालक के अपहरण का मुकदमा दिल्ली के तिलकनगर थाने पर दर्ज है जबकि कांधला थाने पर हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

27 मार्च को मिले शव की पहचान दो दिन पहले परिजनों ने सागर चौहान निवासी गांव जखौली थाना राई जिला सोनीपत के रूप में की थी। मृतक अपने दो भाइयों के साथ दिल्ली में होटल को किराये पर लेकर चलाता था। वह 26 मार्च को लापता हुआ था। परिजनों ने दिल्ली के तिलकनगर थाने पर पहले गुमशुदगी और 30 मार्च को अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में कांधला थाने पर अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज होने के कारण वर्तमान में विवेचना कांधला थाने से की जा रही है। हत्या के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और कांधला पुलिस की टीमें लगाई गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दिल्ली, सोनीपत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सागर के अपहरण का मामला दिल्ली के तिलकनगर थाने में भी दर्ज है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा कि घटना कब और कहां किस तरह से की गई। जहां का मामला पाया जाएगा, वहीं के थाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी का कहना है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस भी आरोपियों की तलाश में लगी है। दोनों राज्यों की पुलिस समन्वय बनाकर काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed