{"_id":"633c81669790fe1bd10fe326","slug":"police-empty-handed-even-after-three-days-in-robbery-case-shamli-news-mrt608220420","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
शामली, चौसाना। पठानपुरा गांव के तिराहे पर बाइक रोक कर व्यापारी से तमंचे से आतंकित पर तीन लाख की नकदी लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चौसाना पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं आया है।
चौसाना में व्यापारी से लूट के मामले में एसपी शामली के आदेश पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्या के नेतृत्व में तीन टीमों को गठन किया गया था। लूट की घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी गठित टीमों के हाथ खाली हैं। बता दें कि लूट में व्यापारी का मोबाइल फोन भी चले जाने के बाद पुलिस को लोकेशन सहारनपुर के शाकुंभरी की मिली थी। लेकिन जांच पड़ताल के बाद पता लगा कि करनाल निवासी एक परिवार को मोबाइल सड़क से पड़ा मिला था। पूछताछ के बाद परिवार को देर रात्रि छोड़ दिया गया। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुख्ता तौर पर कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगे। पूरी जांच सर्विलांस डाटा पर टिकी है। जिस पर सर्विलांस की टीम काम कर रही है। सीओ अमरदीप मौर्या ने बताया कि टीमें अपना काम कर रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
लूट का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर से रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैंक कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
बंधन बैंक कर्मी गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी प्रशांत से सोमवार को गांव मलकपुर से 45865 रुपये कलेक्शन कर लौटते समय एक बदमाश ने उसकी आंखों में मिर्च डाल डाल कर नकदी लूट ली। लूट की सूचना पर एसएसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंचे थे। प्रशांत ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन अभी तक वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया है जल्दी घटना का वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।