फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police detained and caught smugglers

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पकड़े शराब तस्कर

Wed, 14 Mar 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 14 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police detained and caught smugglers
झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब और उपकरण। - फोटो : अमर उजाला
शामली में गाजियाबाद में अवैध शराब से चार लोगों की मौत होने के कारण प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। आला अफसरों के निर्देश पर शामली जिले में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलवाया। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब, लहन और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
कोतवाली शामली पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बर्फखाना वाली गली के पास से सचिन पुत्र नरेश निवासी ग्राम लिलौन को गिरफ्तार कर 60 बोतल देशी शराब की बरामद कीं। वहीं, जंगल से अनिरुद्ध पुत्र भोपाल निवासी ग्राम बहावडी को गिरफ्तार कर 105 लीटर लहन बरामद किया। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने किरोड़ी रोड से अमित पुत्र नरेंद्र निवासी संजयनगर बनत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गांव सिलावर निवासी किरणपाल पुत्र मल्लू को सिक्का रोड से गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। थानाभवन पुलिस ने शिव मंदिर के पास से विजन पुत्र देवीचंद निवासी ग्राम मंटी हसनपुर को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब की। कोतवाली कैराना पुलिस ने ईदगाह के पास से अफसर पुत्र मंजूरा निवासी ग्राम तितरवाड़ा को गिरफ्तार कर 12 बोतल देशी शराब बरामद की। थाना कांधला पुलिस ने डुढार तिराहे के पास से रमेश पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम डुढार को गिरफ्तार कर 240 बोतल देशी शराब बरामद की। किवाना रोड के पास से प्रमोद पुत्र बाबू निवासी ग्राम मतनावली को गिरफ्तार कर 12 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। इसके अलावा सुन्ना राजवाहा के पास से सुरेश पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम किवाना को गिरफ्तार कर 11 पेटी देशी शराब हरियाण मार्का बरामद की।
विज्ञापन
उधर, थाना झिंझाना पुलिस ने गांव अहमदगढ़ में छापा मारकर शराब की भट्टी पकड़ी। मौके से संजय पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम अहमदगढ तथा शिवकुमार पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सिंगरा को गिरफ्तार कर 50 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लहन और शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण बरामद किए। वहीं, ग्राम खानपुर कला में छापा मारकर से शराब की भट्टी पकड़ी। मौके से भागमल पुत्र बीर सिंह और अशोक पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम खानपुर कला को गिरफ्तार कर 160 लीटर कच्ची शराब और शराब की भट्टी मय उपकरण बरामद की गई। इसके अलावा ग्राम खानपुर कलां से रवि पुत्र सूरजभान और धर्मेंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम खानपुर कलां को गिरफ्तार कर 60 लीटर कच्ची शराब, 130 लीटर लहन और शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण बरामद की। गांव खानपुर कलां से ही पुन्ना पुत्र बुरिया निवासी ग्राम खानपुर कलां को गिरफ्तार कर 100 लीटर कच्ची शराब, 105 लीटर लहन और शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed