फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police deployed on rummage, officers patrolling

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, अधिकारी करते रहे गश्त

Sat, 09 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police deployed on rummage, officers patrolling
शामली में फव्वारा चौक पर तैनात पीएसी के जवान। - फोटो : SHAMLI
शामली। अयोध्या प्रकरण को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी ताकत के साथ मुस्तैद रहा। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी में पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर गड़ी रही। पुलिस की सक्रियता के चलते शांति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन एक पखवाड़े से हर तरह से तैयारी करने में जुटा था। असामाजिक तत्वों की घेराबंदी करने के लिए अधिकारियों ने हर स्तर पर प्लानिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे। शनिवार को फैसला आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया था। रात में ही अधिकारियों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। शनिवार सुबह से ही धर्म स्थलों के साथ-साथ ही पुलिस और पीएसी के जवान हर चौराहे पर मुस्तैद नजर आए। विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, सुभाष चौक, गुरुद्वारा तिराहा और अजुध्या चौक समेत सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, कोतवाल सुभाष सिंह राठौर, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ शहर में गश्त करते रहे। शहर की मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले बरखंडी, पंसारियान, कबाड़ी बाजार, आजाद चौक, नंदू प्रसाद आदि में विशेष निगरानी की गई।
विज्ञापन

साइबर सेल की सोशल मीडिया पर बनी रही नजर
शामली। अधिकारियों की सोशल मीडिया पर विशेष नजर थी। इसके लिए साइबर सेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। साइबर सेल के माध्यम से व्हाटसएप ग्रुप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि पर खास निगाह रखी गई। इस बात निगरानी की गई कि कहीं पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या भड़काऊ मेसेज तो नहीं चल रहा है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य तरीके से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग रहा अलर्ट
शामली। जनपद के माहौल पर खुफिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहा। खुफिया विभाग की टीमों ने शहर के माहौल पर नजर बनाए रखी। टीमें शहर के मोहल्लों के लोगों से गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाती रही। लोगों से बातचीत कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उनके मन को टटोलती रही। हालांकि सभी जगह सामान्य माहौल बना रहा।

रेलवे स्टेेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
शामली। रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बरती गई। जीआरपी थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली और उनके बैग की जांच की। स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। यात्रियों से अनुरोध किया गया कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर चेेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed