{"_id":"66dca162952573416c024a64","slug":"police-comes-closer-to-revelations-in-history-sheeter-guddan-murder-case-shamli-news-c-26-1-smrt1048-127774-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हिस्ट्रीशीटर गुड्डन हत्याकांड में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हिस्ट्रीशीटर गुड्डन हत्याकांड में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
Sun, 08 Sep 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। हिस्ट्रीशीटर गुड्डन हत्याकांड में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी के विवाद में करीबियों ने ही भाड़े के शूटरों से उसकी हत्या कराई थी। पुलिस रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
शहर के कैराना रोड निवासी हिस्ट्रीशीटर होटल मालिक गुड्डन कांबोज की रविवार की सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वे सुबह टहलने गए थे। उनका शव नहर पटरी पर पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी आस्था की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें हत्याकांड के खुलासे में लगी हुई है। पुलिस प्रॉपर्टी डीलरों समेत कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को हत्या संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुड्डन की हत्या प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर की गई थी। मृतक के करीबियों ने दो शूटरों को हायर कर उसकी हत्या कराई थी। बताया गया है कि पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। रविवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि हत्याकांड में कुछ अहम जानकारी मिली है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।