{"_id":"6241fe242faee101c43aa1a6","slug":"police-checking-cctv-footage-shamli-news-mrt5822359158","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
कैराना में बंद डीके कांवेंट स्कूल।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई छात्रा की मौत के मामले में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। छात्रा के परिजनों के स्कूल प्रबंधन पर आरोपों के बाद पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की तीन डीवीआर अपने कब्जे में ले ली थी।
शनिवार सुबह टीचर कॉलोनी स्थित डीके कान्वेंट स्कूल की तीसरी मंजिल गिरकर कक्षा-9 की छात्रा की मौत हो गई थी। स्कूल के स्टाफ ने बताया था कि वह सोशल स्टेडीज के पेपर में फेल हो गई थी। शनिवार को उसका बेक पेपर था। इससे पहले तीसरी मंजिल से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली।
शनिवार शाम को ही छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे थे और सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन कक्षा से छत तक जाने वाले क्षेत्र के कैमरे बंद होने के कारण परिजनों को शक हुआ था। रविवार को स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। कोतवाली में स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर स्टाफ के बयान लिए थे और सीसीटीवी कैमरों की तीनों डीवीआर कब्जे में ले ली थी। मामले की जांच कर रहे हलका दरोगा पवन कुमार सैनी ने तीनों डीवीआर किला गेट पुलिस चौकी में मंगवाई। दरोगा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि डीवीआर से कोई वीडियो डिलीट की गई अथवा कोई तकनीकी दिक्कत है।