फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police caught the assassins of the killer - Hariom

हो सकता है कोई अजय की प्रसिद्वी या काम से जलता हो

Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police caught the assassins of the killer - Hariom
शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के बडे़ भाई दिनेश पाठक से चर्चा करते एसपी विनीत जायसवाल और एए? - फोटो : SHAMLI
हत्यारोपी के मददगारों को पकड़े पुलिस - हरिओम
विज्ञापन

शामली। अजय पाठक के भाई हरिओम पाठक ने बताया कि चार लोगों की हत्या करने और गिरफ्तार होने पर आरोपी हिमांशु के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, ऐसा लगता है कि जैसे उसे किसी ने आश्वस्त कर रखा है कि कुछ नहीं बिगड़ेगा।
हरिओम पाठक ने बताया कि अजय अखाड़ा चलाता था, वो तो एक आदमी के काबू में आने वाला नहीं था। उन्हें लगता है कि हिमांशु के अलावा भी हत्याकांड में कोई शामिल रहा। हत्या की साजिश में कोई ऐसा व्यक्ति भी हो सकता है, जो अजय की प्रसिद्धि या उसके काम से ईर्ष्या रखता हो। इसकी ठीक से जांच हो। कोई ताकतवर या बड़ा पैसे वाला व्यक्ति है जिसने आरोपी को आश्वस्त कर रखा है। उन्हें तो ऐसा लगता है कि हिमांशु एकदम आश्वस्त है कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
विज्ञापन

अजय के पास था करीब दो किलो सोना
हरिओम ने बताया कि हम अलग घरों में रहते हैं पर थोड़ी बहुत जानकारी रहती है। मोटे तौर पर उन्हें ये पता है कि अजय के पास करीब दो किलो से भी ज्यादा सोना होगा, लेकिन वह सोना उसके लॉकर में है या नहीं, ये पता नहीं, चेक होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक फुटेज दिखाई थी
हरिओम के अनुसार पुलिस ने हमें एक फुटेज दिखाई थी। जिसमें हाथ में टेटू बना था, जो फोटो टोल का बताया जा रहा था। हाथ में बना टेटू हिमांशु के हाथ में बने टेटू से मिलता है। जिस व्यक्ति ने उसे यहां पर गाड़ी बैक करते देखा उसने भी उसकी पहचान हिमांशु के रुप में की। इसके अलावा पुलिस ने उन्हें कोई फुुटेज नहीं दिखाई।
एसआईटी के काम पर विश्वास है
हरिओम ने कहा कि एसआईटी पर भी विश्वास है। उम्मीद है कि एसआईटी घटना की सही जांच करेगी और घटना में शामिल लोगों का भी पता लगाएगी और सबको संतुष्ट करेगी यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगे सोचा जाएगा।

दूसरे रास्ते पर क्यों नहीं हुआ फोकस
शामली। चर्चा थी कि अजय पाठक के मकान में दूसरी ओर भी एक रास्ता है। यानी मकान में आने जाने के दो रास्ते हैं। यह भी तो संभव है कि घर में और लोग भी हों और वह दूसरे रास्ते से निकल गए हों। इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। पुलिस भी मेन गेट के बाहर गली में एक मकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में युवक के दिखाई देने और उसकी पहचान हिमांशु के रुप में होने की बात कह रही है, लेकिन दूसरे रास्ते की तरफ फोकस क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed