फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police asked for suggestions from students, who bothers them

पुलिस ने छात्राओं से मांगे सुझाव, कौन करता है परेशानण्

Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police asked for suggestions from students, who bothers them
थानाभवन। छात्राओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने हसनपुर लुहारी के हाईस्कूल में पहुंचकर छात्राओं से फार्म भरवाकर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

शनिवार को कादरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, विकास कुमार हसनपुर लुहारी गांव के आदर्श जनता विद्यालय में पहुंचे। यहां पुलिस ने छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ स्कूल आते जाते वक्त असामाजिक तत्वों की ओर से छेड़छाड़ की जाती है या फिर किसी अन्य रूप से उन्हें परेशान किया जाता है तो वह उक्त स्थान और युवकों के बारे में पुलिस को सूचना दे। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं से फार्म भरवाए, जिसमें उन्होंने छेड़छाड़ होने वाले स्थानों और लोगों की जानकारी मांगी। इसके बाद पुलिस ने सभी छात्राओं को हरसंभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शासन ने छेड़छाड़ की घटनाओं को एंटी रोमियो स्क्वायड को तैयार किया है। जैसे ही कोई छेड़छाड़ संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो एंटी रोमियो स्कवॉड तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed