फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested two thieves, recovered goods

पुलिस ने दो चोर किए गिरफ्तार, माल बरामद

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two thieves, recovered goods
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी का माल बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आदर्श मंडी क्षेत्र में छह जून को प्रवीन पत्नी सुनील निवासी नाला पटरी मुुंडेट रोड शामली के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने आदि सामान चोरी कर लिए गए थे। 30 जून को अमित कुमार निवासी भनेड़ाजट थाना बाबरी के घर से रात में सोने-चांदी के गहने, घड़ी, मोबाइल आदि चोरी हुआ था। इसके अलावा पांच जुलाई को देव योग कालोनी निवासी विपिन कुमार के घर से सामान चोरी हो गया था। मंगलवार रात को आदर्श मंडी पुलिस ने दो शातिर चोर आशू पांचाल निवासी गांव सिक्का हाल निवासी शक्ति गार्डन थाना ज्योति नगर दिल्ली और विपिन पांचाल निवासी गांव सिक्का को गिरफ्तार कर चोरी की तीनों घटनाओं का खुलासा किया। उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात में छतों से होकर घर में घुसकर मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले जाते थे और ग्राहक मिलने पर सामान बेच देते थे। बरामद सोने चांदी के गहने बेचने के लिए सराफा व्यापारियों से संपर्क कर रहे थे, लेकिन सही दाम न मिलने के कारण अभी बेच नहीं पाए थे। आरोपियों ने दिल्ली में मोबाइल फोन चोरी की कई घटनाएं करना बताया है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गाजियाबाद व आदर्श मंडी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed