{"_id":"63540c3347ad4153e86d1e82","slug":"police-arrested-the-accused-and-seized-the-bike-after-stunting-on-the-road-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: रोड पर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने बाइक को किया सीज, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: रोड पर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने बाइक को किया सीज, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 22 Oct 2022 09:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:00 PM IST
सार
शामली में दो युवकों को रोड पर स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
बाइक से स्टंट करते युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में सड़क पर बाइक पर स्टंट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व बाइक सीज कर दी। पुलिस ने शांति भंग की धारा में दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर स्टंट करते नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो का एसपी ने संज्ञान लेकर थानाभवन पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच
विज्ञापन
थानाभवन पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच की। थानाभवन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थानाभवन पुलिस के द्वारा स्टंट करने के आरोपी अनस एवं फरीद निवासी मोहल्ला करीम बख्श कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया गया एवं मोटरसाइकिल को सीज कर दी। दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। स्टंट करने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था।
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी