Shamli: पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा, युवती के साथ की थी दरिंदगी, पीड़ित परिवार ने लगाए थे पलायन के पोस्टर
Shamli News : युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पीड़ित परिवार ने दो दिन पहले ही अपने घर पर पलायन के पोस्टर चस्पा किए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में बाबरी थाना पुलिस द्वारा युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 31 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फाेटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पहले पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर अपने घर पर पलायन करने के पर्चे चस्पा कर दिए थे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
वहीं, मंगलवार को बाबरी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती से दुष्कर्म करने के एक आरोपी शाहिद उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार