फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested gangster Firoz Khan from the basement of his house.

Shamli News: पुलिस ने गैंगस्टर फिरोज खान को घर के तहखाने से किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrested gangster Firoz Khan from the basement of his house.
झिंझाना थाने में गिरफ्तारी के बाद हंगामा करते फिरोज खान और अन्य। संवाद
झिंझाना (शामली)। थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और एसओजी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला पठानान निवासी हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर फिरोज खान को सोमवार दोपहर उसके घर के तहखाने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय परिजनों ने विरोध किया, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फिरोज खान को सीधे थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर लोगों की भीड़ थाने के बाहर पहुंच गई। परिवार के लोगों व महिलाओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए थाने के बाहर जमा लोगों की भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने फिरोज का ऊन सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने गैंगस्टर अधिनियम के मामले में फिरोज खान की गिरफ्तारी पर न्यायालय से स्टे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मुकदमे में फिरोज की भतीजी शोबी निवासी टपराना और उमर निवासी झिंझाना भी नामजद है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उधर फिरोज की गिरफ्तारी का भी वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने 30 करोड़ रुपये की संपत्ति की थी कुर्क
प्रशासन ने 25 दिसंबर को गैंगस्टर फिरोज खान की लगभग 30 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर बोर्ड लगा दिए थे। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि जिस संपत्ति को कुर्क किया गया, उस संपत्ति को फिरोज ने अवैध रूप से अपराध से अर्जित किया था।
फिरोज ने कई वीडियो वायरल कर अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस-प्रशासन द्वारा संपत्ति कुर्क करने छह दिन बाद गैंगस्टर फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर पहला वीडियो वायरल किया था। वायरल वीडियो में फिरोज ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। इसके बाद फिरोज ने दूसरा वीडियो वायरल किया, जिसमें पुलिस पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी देकर वीडियो डिलिट करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए खुद को जंजीर बांधकर हाउस अरेस्ट होना बताया। इसके बाद एक और वीडियो वायरल कर फिरोज ने जौनपुर में महिला से दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था।
फिरोज के रालोद के प्रदेश सचिव के बैनर भी लगे
गैंगस्टर फिरोज खान के कस्बे में कई जगह रालोद के प्रदेश सचिव होने के बैनर भी लगे है। फिरोज पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, एक बार कैराना विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव और एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुका है। वहीं एक बार उसने अपनी पत्नी शाहिस्ता व एक समर्थक कय्यूम को भी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया, लेकिन सभी चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। उधर इस संबंध में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह का कहना है कि फिरोज खान पार्टी का लंबे समय से सदस्य है। प्रदेश सचिव का पद होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है

उधर, एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फिरोज पर जनपद शामली, सहारनपुर व मेरठ में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, मारपीट, बलवा, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना तथा गैंगस्टर एक्ट समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं।

झिंझाना थाने में  गिरफ्तारी के बाद हंगामा करते फिरोज खान और अन्य। संवाद

झिंझाना थाने में गिरफ्तारी के बाद हंगामा करते फिरोज खान और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed