फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested 31 people going to protest

प्रदर्शन करने जा रहे 31 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, निजी मुचलकों पर छोड़ा

Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 31 people going to protest
प्रदर्शन करने जा रहे 31 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। शामली कलक्ट्रेट में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन करने जा रहे 31 लोगों को पुलिस ने चरथावल बस स्टैंड के समीप से हिरासत में ले लिया। शाम को सभी युवकों को पुलिस ने निजी मुचलकों पर छोड़ दिया। हालांकि युवकों को छुड़ाने के लिए भी दिन भर नेताओं का थाने में तांता लगा रहा।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी 31 युवक एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर शामली के लिए चले। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवक शामली कलक्ट्रेट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कस्बे में चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चरथावल बस स्टैंड पर शामली की ओर जाती हुई एक पिकअप गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में 31 युवक सवार थे। पुलिस सभी को हिरासत में ले लिया और थाना ले जाकर पूछताछ की। गांव में सूचना मिलते ही सभी के परिजन अपने साथ नेताओं एवं जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर थाने पहुंचने लगे। शाम तक युवकों को छोड़ने की सिफारिशें चलती रही। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि युवकों ने बताया कि सभी युवक नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। जिस कारण 31 युवकों को पकड़ा गया। सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed