फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested 16 warranties in the district

जिले में पुलिस ने 16 वारंटी किए गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 16 warranties in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में शुक्रवार रात को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस ने 16 वारंटी गिरफ्तार किए गए।
एसपी अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात को जिले में चलाए गए अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने अमित निवासी मोहल्ला नंदू प्रसाद शामली, अंकित निवासी खेड़ीकरमू, रविंद्र निवासी खेड़ीकरमू, प्रवेश निवासी नंदू प्रसाद, साजन निवासी धीमानपुरा शामली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शिवकुमार व अक्षय निवासी गांव भिक्की देह, उदयवीर निवासी गांव सींगरा, शरणवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान झिंझाना, मुरसलीन निवासी गांव ओदरी, निरंजन उर्फ काला निवासी गांव पठानपुरा, सुरेंद्र निवासी गांव हसनपुर लुहारी, रहीश निवासी मोहल्ला नदीपुरा थानाभवन, मदन मुकेश व फूल कुमार निवासी गांव सलेमपुर थाना कांधला को गिरफ्तार किया गया।
अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
शामली। एसपी अभिषेक ने शनिवार सुबह विजय चौक पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित न होने देने के निर्देश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी को दिए। अगर कोई टैक्सी अवैध रूप से खड़ी पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके बाद कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने विजय चौक से लेकर गगन गार्डन तक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाया। संवाद
विज्ञापन

चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
शामली। आदर्शमंडी थाना पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया है।
प्रियंका शर्मा निवासी गांव बहेड़ा थाना झिंझाना हाल पता मोहल्ला रेलपार शामली ने शुक्रवार को थाना आदर्शमंडी पर तहरीर दी थी कि बृहस्पतिवार की रात को उसके किराये के मकान में चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना करने के आरोप में शक्ति और अनमोल निवासी मोहल्ला रेलपार शामली को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान एक लैपटॉप, दो मोबाइल, एलईडी लाइट और हेयर स्टेटनर आदि बरामद किया है। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डीसीओ को सौंपा ज्ञापन
शामली। गठवाला खाप के प्रवक्ता डॉ. शीशपाल मलिक के नेतृत्व में गोहपुर गांव के किसानों का प्रतिनिधि मंडल जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने शनिवार को डीसीओ को दिए ज्ञापन में शामली चीनी मिल द्वारा समय पर गन्ना भुगतान न करने के कारण गांव में दो तौल कांटों में से एक तोल कांटा तितावी चीनी मिल को आवंटित करने की मांग की गई। इस अवसर पर कृष्ण वीर मलिक, ओमपाल मलिक, योगेंद्र मलिक, देवेंद्र मलिक, धीरेंद्र मलिक, डॉ.महिपाल सिंह, अरुण मलिक, ओमपाल मलिक, विक्रम सिंह, खिलारी सिंह राठी, अशोक राठी आदि किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तोल कांटा तितावी मिल को आवंटित नहीं किया जाता तो डीसीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed