फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police and RRF personnel deployed at enrollment site

Shamli News: नामांकन स्थल पर पुलिस व आरआरएफ के जवान तैनात

Mon, 17 Apr 2023 04:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Police and RRF personnel deployed at enrollment site
फोटो
विज्ञापन

कैराना। नामांकन स्थल पर पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवानों की तैनात की गई है। वहीं निरीक्षण पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने पुलिस व आरआरएफ के जवानों को दिशा निर्देश दिए।
निकाय चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। चुनाव में किसी भी तरह की खुराफात या गड़बड़ी ना हो इसको लेकर पुलिस के अलावा आरआरएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। सोमवार को कैराना तहसील मुख्यालय पर नामांकन स्थल पर करीब डेढ़ दर्जन आरआरएफ के जवानों की तैनाती की गई। वहीं दोपहर के समय नामांकन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने पुलिस व आरआरएफ के जवानों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पूरी तरह चौकसी बरती जा रहीं हैं। चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

-पेड़ पर टंगे एक संदिग्ध थैले की कराई जांच
नामांकन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी ओपी सिंह की नजर अचानक तहसील परिसर में खड़े पेड़ की टहनी पर लटके एक संदिग्ध थैले पर पड़ी। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से उक्त थैले के बारे में पूछा तो कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं दें पाया। बाद में एडिशनल एसपी ने एलआईयू के अधिकारियों को बुलाकर थैले की जांच कराई। थैले में टैंट के सामान का कपड़ा रखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed