{"_id":"65cd3232cbc03bf58000a1de","slug":"police-and-intelligence-agency-are-also-keeping-an-eye-on-the-farmers-going-towards-delhi-shamli-news-c-26-1-sal1002-116463-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों पर भी नजर रख रही पुलिस और खुफिया एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों पर भी नजर रख रही पुलिस और खुफिया एजेंसी
Thu, 15 Feb 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
शामली/कैराना। एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों का साथ देने के लिए जिले के किसानों ने भी दिल्ली कूच करने तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार (आज) से किसान दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं। उधर, जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। किसानों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर यूपी हरियाणा सीमा पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हरियाणा की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को रुकवा कर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही। बुधवार को कैराना और बिड़ौली में यमुना ब्रिज पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक किसान आंदोलन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अभी सीमा से किसानों का कोई जत्था दिल्ली के लिए नहीं गया है। किसानों ने 16 फरवरी को धरने की चेतावनी दी है।
एसपी अभिषेक का कहना है कि किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। हरियाणा-यूपी सीमा पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी को अलर्ट किया गया है, ताकि ट्रेन से जाने वाले किसानों को किसी भी बवाल से रोका जा सके। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
000
आज करेंगे दिल्ली कूच
किसान नेता संजीव कुमार, नौशाद का कहना है कि किसानों की मांगे जायज है, जिसको लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच किया जाएगा। जिसकी तैयारी की जा रही है। अन्य किसानों से भी बातचीत की जा रही है।