फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police alert, vehicles checking in the district

कानपुर की घटना के बाद अलर्ट रही पुलिस

Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police alert, vehicles checking in the district
वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। कानपुर में हुई घटना और जुमे की नमाज के चलते शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर में कई मुख्य प्वाइंटर पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। शहर के एसटी तिराहा, विजय चौक, अंजता चौक, सुभाष चौक पर वाहनों की तलाशी ली गई और चेकिंग हुई। यातायात पुलिस भी इसमें लगाई गई थी। दोपहर बाद जुमे की नमाज के वक्त पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस का प्रयास था कि नमाज के दौरान भीड़ जमा ना हो। एसपी ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा की गई थी। वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर सख्ती की जाएगी। बृहस्पतिवार दो जुलाई को जिले भर में 42 वाहनों के चालान कि गए और 52 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा फेस मास्क ना पहनने वाले 115 लोगों के चालान कर 11 हजार 800 रुपये जुुर्माना लगाया गया। ट्रिपल राइडिंग करने वाले सात लोगों के चालान हुए।

शामली शिव मूर्ति पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी

शामली शिव मूर्ति पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी

वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed