{"_id":"5fcd1cd38ebc3ecf80744b4e","slug":"police-administration-remained-vigilant-in-the-district-shamli-news-mrt514398457","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में पुलिस-प्रशासन की रही कड़ी चौकसी 18-20-58","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में पुलिस-प्रशासन की रही कड़ी चौकसी 18-20-58
विज्ञापन
शामली विजय चौक पर तैनात पीएससी के जवान
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। छह दिसंबर को लेकर रविवार को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस- प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जनपद को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 58 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों विजय चौक, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, कलंदरशाह समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारी भी गश्त करते हुए निगरानी करते रहे। शामली, थानाभवन और कैराना में फायरब्रिगेड की गाड़ी के साथ दलकल कर्मियों की ड्यूटी रही।
कैराना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। छह दिसंबर को लेकर रविवार को अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद रहा। एसपी सुकीतिॅ माधव ने कहा कि छह दिसंबर को लेकर अगर किसी ने कोई कार्यक्रम आयोजित किया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर निगाह रखने के लिए साइबर सेल को अलर्ट पर रखा गया। संवेदनशील स्थानों पर खुफिया विभाग एवं पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी रखी गई।