फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police administration remained alert on Friday prayers

जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Sat, 21 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police administration remained alert on Friday prayers
कैराना/गढ़ीपुख्ता। जुमे की नमाज पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट नजर आया। इस दौरान धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर कैराना नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों पर सतर्कता बरती गई। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने भारी पुलिस फोर्स के साथ धर्मस्थलों का निरीक्षण किया। एक दिन पहले कोतवाली में आयोजित धर्म गुरुओं की बैठक के दौरान एसएसपी सुकीर्ति माधव ने जुमे की नमाज पर शांति बनाए रखने की अपील की थी।
जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि गलत चीजों से बचें। साथ ही सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। इस बात का ख्याल रखा जाएं। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

उधर, गढ़ीपुख्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज कस्बे से लेकर देहात तक की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। गढ़ीपुख्ता पुलिस जुमे की नमाज को देखते हुए कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट रही। वहीं एसडीएम ऊन विशु राजा ने कस्बे की अंसारियन मस्जिद, मकान वाली मस्जिद समेत कई मस्जिदों का निरीक्षण किया। सभी मस्जिदों पर नमाज के दौरान पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed