{"_id":"6a3c2ff62b849d0384092891","slug":"police-accused-of-forcing-cremation-of-body-audio-goes-viral-shamli-news-c-26-1-smrt1048-168355-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुलिस पर जबरन शव का अंतिम संस्कार कराने का आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुलिस पर जबरन शव का अंतिम संस्कार कराने का आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
कांधला। गांव किवाना में पिटाई से घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत होने के प्रकरण में सोशल मीडिया पर ऑडियो में एक व्यक्ति पुलिस पर जबरन शव का अंतिम संस्कार कराने और सुनवाई न करने का आरोप लगा रहा है।
क्षेत्र के गांव किवाना निवासी पिंकी पुत्री काला ने कांधला थाने पर 20 जून को दर्ज कराई प्राथमिकी में गांव के चार लोगों आरोप लगाया था कि उसके भाई प्रदीप की पहले पिटाई की और फिर टक्कर मारकर उसके ऊपर चढ़ा दिया था। प्रदीप को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन बाद सोमवार रात में प्रदीप की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम किया था।
इस मामले में बुधवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में एक व्यक्ति सुभाष का नाम लेकर कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस ने शव को जबरदस्ती घर से बाहर निकालकर अंतिम संस्कार करा दिया। इन लोगों को इंसाफ चाहिए था, इंसाफ नहीं मिला। आरोपी लोगों का साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ कैराना हेमंत कुमार का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट है। आरोपी चारों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ऑडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।