फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Poles and wires fell on the road, a stampede occurred when electric current passed through

Shamli News: पोल और तार सड़क पर गिरे, करंट दौड़ने पर मची भगदड़

Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Poles and wires fell on the road, a stampede occurred when electric current passed through
थानाभवन। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर व श्री बालाजी धाम के बीच तिराहे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। बारिश के चलते एक पुरानी दीवार गिर गई। इस दीवार पर विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए टी-प्वाइंट एंगल और तार नीचे सड़क पर गिर गए। उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। लोगों का कहना है कि जानकारी के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। कुछ देर बार बिजली आपूर्ति चालू हो गई। इसके बाद तारों से चिंगारियां निकली जिससे लोगों में खलबली मच गई। विनय तायल, निखिल तायल, अजय कुमार, अश्वनी कुमार और सुशील कुमार आदि ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया और लोगों को सतर्क किया। लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और मांग की कि जर्जर ढांचों पर लगे विद्युत उपकरणों की तुरंत जांच और मरम्मत कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed