{"_id":"5df3e1258ebc3e87f54a2a73","slug":"pole-collided-with-truck-collision-transformer-hangs-shamli-news-mrt458615083","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदा ट्रक खंभे टकराकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदा ट्रक खंभे टकराकर पलटा
विज्ञापन
झिंझाना। गांव आमवाली में क्रय केंद्र से गन्ना लेकर ऊन मिल में जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर लटक गया। चालक-क्लीनर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
शुक्रवार सुबह गांव आमवाली में स्थित गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक गन्ना भरकर ऊन शुगर मिल में जा रहा था। जब वह क्रय केंद्र से कुछ दूर चलकर गांव के मुख्य तिराहे पर पहुंचा तो अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गया। ट्रक की टक्कर लगने से बिजली के दोनों पोल टूट गए और उस पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर लटक गया। इस दौरान ट्रक के चालक और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। बताया गया है कि जिस समय दुघर्टना हुई उस समय बिजली सप्लाई चालू नहीं थी। सूचना मिलने पर जेई अतर सिंह ने मौके पर पहुंचकर बिजली लाइनों और खंभे टूटने की जानकारी ली। जेई ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
ओवरलोड ट्रकों से दुर्घटना का खतरा, एसडीएम से शिकायत
गांव आमवाली निवासी मुकेश, कुशलपाल, देशपाल, रूपेश सिंह आदि ने एसडीएम का शिकायत की है कि जिस समय ट्रक पलटने की घटना हुई है, वह गांव का मुख्य रास्ता है। सुबह के समय यहां से स्कूल के बच्चे भी गुजरते है। उनका कहना है कि ट्रक में लगभग 400 क्विंटल से अधिक गन्ना भरकर ले जाया जाता है, जबकि ट्रक में गन्ना भरने की क्षमता उससे आधी है। ओवरलोड गन्ना भरा जाने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने एसडीएम ने ओवरलोड गन्ना भरने पर रोक लगाने की मांग की।