फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pneumonia is affecting children as well as adults, take precautions

Shamli News: बच्चों के साथ बड़ो को भी जकड़ रहा निमोनिया, बरते सावधानी

Sat, 13 Jan 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pneumonia is affecting children as well as adults, take precautions
शामली सीएचसी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। फोटो संवाद
शामली। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ठंड लगने से बच्चों के साथ बड़ों को भी निमोनिया चपेट में ले रहा है। इस तरह के मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी लगने से नजला, जुकाम, खांसी व बुखार वाले मरीज तो अस्पतालों में आ ही रहे हैं। साथ ही बच्चों में निमोनिया के केस भी बढ़ रहे हैं। अब बच्चों के साथ बड़ों में भी निमोनिया होने के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड लगने की वजह से निमोनिया हो रहा है और उसमें सांस लेने में भी परेशानी हो जाती है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि ठंड लगने से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक ने बताया कि बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ निमोनिया होने के मामले ज्यादा आ रहे हैं। मौसम ठंडा होने की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों को ठंड से बचाने की जरूरत है। साथ ही बड़े बुजुर्गाें को भी ठंड से बचाव करना जरूरी है, वरना बीमार होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- ज्यादा ठंडा पानी व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- ताजा बना हल्का खाना खाएं।
- तरल पदार्थों का सेवन करें।
- गला खराब होने पर गुनगुना पानी का सेवन करें।
- ठंड से बचाव के लिए गर्म व ऊनी कपड़े पहने।
- बार-बार ठंडे पानी में हाथ पैर न भिगोए।
- गीले कपड़े न पहले, सूखे कपड़े पहने।
- किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed