फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PNB currency chest manager dies of heart attack

पीएनबी के करेंसी चेस्ट मैनेजर की आर्ट हटैक से मौत

Thu, 13 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
PNB currency chest manager dies of heart attack
शामली। पीएनबी शामली के करेंसी चेस्ट मैनेजर की हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
विज्ञापन

शहर के पालिका बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट मैनेजर सतीश कुमार (57) अकेले हनुमान रोड पर किराये के मकान में रहते थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वे नहाने के लिए गए थे। उसी समय अचानक वहीं गिर गए। मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने उन्हें बाथरूम में गिरा हुआ पाया तो उन्होंने बैंक अधिकारियों को सूचना दी। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंक अधिकारियों ने मैनेजर के परिजनों को सूचना दी। बिजनौर से मैनेजर के रिश्तेदार और दिल्ली में कोचिंग कर रहा उनका बेटा विशु शामली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अग्रणीय बैंक के जिला प्रबंधक (एलडीएम) शैलेश कुमार ने बताया कि सतीश कुमार करीब एक साल से पीएनबी में करेंसी चेस्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सतीश मूल रूप से लखनऊ के सालिया नगर रूचि खंड के निवासी थे। मृतक के जीजा गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मैनेजर के परिवार में उनकी पत्नी सुमन और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed