फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pledged to work for the upliftment of society

Shamli News: समाज उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया

Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pledged to work for the upliftment of society
शामली में अग्रवाल समाज में मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत करते पालिकाध्यक्ष। स्रोत संस्था - फोटो : mathura
शामली। महाराजा अग्रसेन भवन पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें संजय ऐरन को अध्यक्ष, राजेंद्र गर्ग को महामंत्री और वैभव प्रकाश गोयल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाकर माल्यार्पण किया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए काम करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष एवं संस्था के संरक्षक अरविंद संगल ने मशाल जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईट और एक रुपये का सिद्धांत लागू किया था। यदि समाज के सभी लोग मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों की इसी तरह मदद करें तो उन्हें भी आगे बढ़ाया जा सकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज का कोई भी परिवार किसी भी तरह की समस्या संस्था के सामने रख सकता है। उनकी जरूरतों और सामूहिक विकास के लिए संस्था पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेगी। अध्यक्ष संजय ने कहा कि संस्था हमेशा समाज के हितों में निरंतर काम करती रहेगी।
विज्ञापन

नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि वह समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान समाज के लोगों से किया। इस अवसर पर नरेंद्र अग्रवाल, सुखमाल गुप्ता, मनोज गर्ग, आयुष्मान सिंघल, राकेश गर्ग, अशोक गोयल, सचिन मित्तल, कपिल जिंदल, अमित गर्ग, नरेंद्र मंगल, चंचल गोयल, महेश गर्ग आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed