फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pledged not to burn stubble

पराली न जलाने का संकल्प दिलाया

Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
pledged not to burn stubble
शामली दिल्ली रोड पर जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता मेले में लगे स्टालों का अवलोकन करते एमएलसी वीरेंद? - फोटो : SHAMLI
पराली न जलाने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन

शामली। कृषि विभाग के तत्वावधान में जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता मेले का आयोजन मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि व डीएम जसजीत कौर ने कृषि विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं में किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए।
उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने कृषि मेले में लगाए सभी स्टॉलों की जानकारी देते हुए सहयोगी विभागों की कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों से जिले के अधिकारी लगातार फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक कर रहे हैं। जिले का किसान प्रगतिशील होने के साथ जागरूक भी है। किसानों से कहा कि पत्ती, पराली जलाने से प्रदूषण होता है। अपना जिला स्वच्छ बना रहे इसलिए फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों तथा सुझाए गए उपायों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिला एनसीआर में आता है। जिले में पत्ती, पराली जलाने की घटना न हो इसलिए यहां मौजूद किसान अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। ब्लॉक प्रमुख कांधला डॉ. विनोद मलिक ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखना है तो फसल न जलाएं और अगली पीढ़ी का जीवन बचाएं। उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया। जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले किसानों को मुख्य अतिथि व डीएम ने पुरस्कृत किया। एमएलसी ने किसानों को आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए संकल्प दिलाया कि शामली के किसानों ने यह ठाना है, पराली नहीं जलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम में इन-सीटू योजनांतर्गत हाथी करौदा के एफपीओ को फार्म मशीनरी बैंक के तहत ट्रैक्टर, रोटावेटर, सुपर सीडर यंत्र 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। जिसकी चाबी मुख्य अतिथि ने दी। इसके अलावा किसानों को मसूर की मिनी किट का भी वितरण किया गया। संचालन डॉ. नरेश भड़ाना ने किया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

शामली दिल्ली रोड पर जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता मेले में मौजूद किसान।

शामली दिल्ली रोड पर जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता मेले में मौजूद किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed