फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Please dispose of directly assessing public grievances seriously

जनसमस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करें

Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Please dispose of directly assessing public grievances seriously
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सोमवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं      के निस्तारण में लापरवाही नहीं    होनी चाहिए।
विज्ञापन


दोपहर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रत्येक कक्ष का भ्रमण कर पटल सहायकों से कार्यों के संपादन की जानकारी ली। उन्होंने आरसी की मांग कंप्यूटर पर अपडेट करने और लंबित आरसी की स्थिति को कंप्यूटर पर चैक किया,             जिसमें तीव्रता लाने के निर्देश     दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बडे़ बकायेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के साथ उनकी संपत्ति कुर्क कर उसका अंकन खतौनी में दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही      लंबित वादों की समीक्षा कर       पांच वर्ष से पुराने वादों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने चरित्र प्रमाण पत्र और हैसियत प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन जारी करने के लिए शासन को पत्र भेजने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ शस्त्रागार, रिकार्ड रूम, ऑडिट आपत्तियां निस्तारण, सामान्य कार्य, खनन, आदि कार्यों के संबंध में पटल सहायकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यालय अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

आपूर्ति विभाग में राशन कार्डों और राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय और ऊन तहसील कार्यालय का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने निर्माण एजेंसी को हिदायत की निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री निर्धारित मानक के अनुरूप ही लगाई जाए, अन्यथा कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि वह स्वयं भी निर्माणाधीन कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर   निर्माण कार्य की गुणवत्ता को   परखते रहें। मौके पर डीएम, सुजीत कुमार, एडीएम भरतजी पांडेय, उपजिलाधिकारी कैराना भानु प्रताप यादव, उपजिलाधिकारी ऊन विजय कुमार तिवारी, डिप्टी कलक्टर दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, राकेश त्यागी, सीओ भूषण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed