फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Players won the title of champion with three medals

Shamli News: खिलाड़ियों ने तीन पदक के साथ चैंपियन का जीता खिताब

Wed, 03 May 2023 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Players won the title of champion with three medals
-मेरठ में आयोजित इंडियन शूटिंग लीग में शामली के खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने मेरठ में आयोजित इंडियन शूटिंग लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक के साथ ही चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया 28 अप्रैल से दो मई तक वास शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी मेरठ की तरफ से इंडियन शूटिंग लीग का आयोजन किया गया। इसमें शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। कांबोज कॉलोनी शामली निवासी जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में 575/600 का स्कोर करते हुए फाइनल कंपटीशन में जगह बनाई और 240.8 के स्कोर के साथ सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए चैंपियंस ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति ने होनहार खिलाड़ी को नकद पुरस्कार 5100 रुपये, ट्रॉफी और सेलफोन देकर सम्मानित किया। क्वालिफिकेशन राउंड में 575/600 स्कोर के साथ जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। एयर रायफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में निशांत बालियान ने 616.3 स्कोर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर रायफल एनआर वर्ग में अक्षित कुमार ने 387/400 स्कोर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। बुधवार को क्लब पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को सच्ची लगन मेहनत के साथ परिश्रम करना चाहिए। इससे जहां हमें सफलता मिलती है, वहीं सार्थक प्रयास करने से ही हमारे व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। इस अवसर पर तपन मलिक, हिमांशु मलिक, गगनदीप शर्मा, रचित चौधरी, गुलजार, वंश चौधरी, विशाल तोमर, पीयूष शर्मा, पार्थ वर्मा, ऋषभ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed