फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   player died under suspicious circumstances in Delhi

Shamli News: खिलाड़ी की दिल्ली में संदिग्ध मौत

Thu, 03 Jul 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
player died under suspicious circumstances in Delhi
बाबरी। गांव बंतीखेड़ा निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी रवितोष जागलान (30) की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सुबह के समय चौथी मंजिल स्थित फ्लैट से नीचे पड़ा मिला। देर शाम गांव में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रवितोष जागलान दिल्ली में सफरदरजंग अस्पताल के निकट छह साल से बैडमिंटन एकेडमी चला रहे थे। वह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते थे। वे अपने दोस्त के साथ एकेडमी के निकट किराए के फ्लैट में चौथी मंजिल पर रहते थे। मंगलवार रात को वे खाना खाकर अपने दोस्त के साथ फ्लैट में सोए थे। सुबह वे फ्लैट में न मिलने पर दोस्त ने उनकी तलाश की। तलाश के दौरान वे फ्लैट से नीचे जमीन पर पड़े मिले।
विज्ञापन

दोस्त उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका बड़ा भाई सचिन दिल्ली पुलिस में है और मां बालेश देवी भी उनके साथ रहती है। जानकारी मिलने पर सचिन भी मौके पर पहुंचे। देर शाम को रवितोष का शव पैतृक गांव बंतीखेड़ा में लाया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। कबड्डी कोच संदीप जागलान ने बताया कि रवितोष दो बार दिल्ली राज्य की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिभाग किया था। मृतक दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। बड़ा भाई सचिन की शादी दो साल पहले हुई है। उनके पिता विनोद दिल्ली पुलिस में थे। उनकी आठ साल पहले मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे में सचिन को दिल्ली पुलिस में नौकरी मिली थी। उनकी एक बहन निशा शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed