शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वीवी पीजी कालेज में वन महोत्सव के समापन पर डीएम जसजीत कौर ने पौधरोपण किया। वहीं, वीवी इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स की ओर से वृहत स्तर पर विद्यालय के खेल मैदान, मां सरस्वती पार्क, बालिका शाखा परिसर में सागौन के पौधे रोपे गए।
मंगलवार को वीवी पीजी कालेज में वन महोत्सव के समापन पर डीएम जसजीत कौर ने पौधरोपण किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। वनमहोत्सव कार्यक्रम के समापन पर डीएम जसजीत कौर ने पौधरोपण किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन, अध्यक्ष नवनीत जैन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना समेत शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। वीवी इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स की ओर से वृहत स्तर पर विद्यालय के खेल मैदान, मां सरस्वती पार्क, बालिका शाखा परिसर में सागौन के पौधे रोपे गए। विद्यालय के प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि आज के दौर में पौधरोपण का सबसे बड़ा महत्व हैं। कार्यक्रम में एनसीसी के लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सेकेंड आफिसर डॉ. विजय कुमार ने कहा कि कैडेट्स को शस्त्रों के ज्ञान के साथ साथ समाज के हितों की रक्षा के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व करना है। आज ग्लोबल वार्मिग की समस्या समूचे विश्व में बनी है। प्रत्येक कैडेट को दस-दस पौधे लगाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में डाक्टर शशि वर्मा, डॉक्टर मनोज शर्मा, दीपक पांडे, मनोज कुमार, डाक्टर अर्चना शर्मा, अनुराधा, रेणु गुप्ता, प्रमोद कुमार, अमरपाल सिंह, मुकेशचंद शर्मा, प्रदीप आर्य, दिनेश तोमर, अर्जुन राम आदि रहे।

शामली विवि डिग्री कॉलेज में पौधारोपण करती डीएम जसजीत कौर व शिक्षक- फोटो : SHAMLI