{"_id":"5f89eba88ebc3e75047ce2e6","slug":"plans-are-full-poverty-could-not-be-overcome-shamli-news-mrt50653768","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाएं भरपूर, गरीबी नहीं हो सकी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाएं भरपूर, गरीबी नहीं हो सकी दूर
विज्ञापन
शामली। गरीबी उन्मूलन के लिए योजनाओं की भरमार हैं, लेकिन गरीबों की स्थिति वही की वही है। दरअसल पात्रों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता, जिसके चलते गरीबों के हालात जस के तस बने रहते हैं। 2011 के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 54057 परिवार गरीबी रेखा से नीचे थे। इस सूची से जो नाम कटे या मृतक हो गए उनके स्थान पर नए शामिल होते गए। 2011 के बाद नई बीपीएल सूची जारी नहीं हुई। सामाजिक आर्थिक सर्वे के आधार पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
-------
दो लाख से ज्यादा परिवार ले रहे सस्ता राशन
शामली। जनपद में दो लाख से ज्यादा परिवार सस्ता राशन ले रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इन परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना संक्रमण काल में सस्ता राशन के साथ ही निशुल्क राशन भी दिया जा रहा है। परिवार के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो सस्ता और पांच किलो निशुल्क राशन प्रतिमाह दिया जाता है।
----
खाद्यान्न योजना में पात्र परिवार
पात्र परिवार : 206146
अंत्योदय कार्ड धारक : 14765
कुल कार्ड धारक : 220911
-------
मनरेगा में नहीं मिल पाता पूरे सौ दिन का रोजगार
शामली। मनरेगा के तहत कार्ड धारकों को पूरे सौ दिन का रोजगार नहीं मिल पाता है। अप्रैल से अब तक सौ दिन का रोजगार पाने वालों की संख्या सैकड़े तक भी नहीं पहुंची है, जबकि कोरोना संक्रमण काल में बड़ी संख्या में लोगों के कारोबार प्रभावित हुए। प्रवासी मजदूर भी दूसरे जनपदों से अपने घरों को लौटे। इसके बावजूद मनरेगा में लोगों को 100 दिन का रोजगार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
----
जनपद में मनरेगा की स्थिति
कुल जॉब कार्डधारक : 21557
सौ दिन का रोजगार मिला : 38
इस वर्ष रोजगार पाने वाले पुरुष : 9321
इस वर्ष रोजगार पाने वाली महिलाएं : 2322
---------------
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बन पाए आवास
गरीब परिवारों के आवास बनाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजनाएं संचालित हैं। शहरी योजना में 10 हजार 574 का लक्ष्य था जिसमें से 14 हजार 33 आवेदन आए। योजना में 10 हजार 923 लाभार्थियों को पहली किश्त मिली है। ग्रामीण योजना के तहत 2011 की सर्वे सूची में किसी पात्र का नाम शामिल नहीं होने के कारण नए आवास नहीं बने। शासन के निर्देश पर नया सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में जो पात्र परिवार पाए गए थे, उन्हें अभी मंजूरी नहीं मिली है।
----------
2011 की सर्वे सूची में बीपीएल परिवार
ग्रामीण : 19045
शहरी: 35012
कुल : 54057
--------
कौशल विकास मिशन में 900 युवा ले रहे प्रशिक्षण
युवाओं में कौशल विकास के लिए कौशल विकास मिशन का संचालन किया जा रहा है। मिशन के तहत इस वर्ष 800 से ज्यादा युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। मिशन के प्रबंधक अंकित यादव ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाता है।
--------
इन्होंने कहा...
गरीबी उन्मूलन के लिए संचालित योजनाओं का सही से क्रियान्वयन किया जा रहा है। जो पात्र परिवार हैं उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाता है। - शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ