फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Piyush Champion in shooting, Gaurav

पीयूष चैम्पियन, गौरव राणा उपचैम्पियन घोषित

Fri, 28 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Piyush Champion in shooting, Gaurav
शामली क्षेत्र के गांल लिलौन में आयोजित राइफल शुटिंग प्रतियोगिता के समापन पर खिलाडियो को सम्मानि - फोटो : SHAMLI
शामली। मुनव्वर मंसूरी क्लब लिलौन में चल रही प्रथम शहीद नायक नबाब सिंह- प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। एयर पीप साइट आईएसएसएफ स्पर्धा टाप आठ फाइनल में जगह बनाने वालों में पीयूष चैंपियन, गौरव राणा उपचैंपियन घोषित किए गए। मुख्य अतिथि शूटिंग कोच डाक्टर राजपाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व इनाम धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शूटिंग चैंपियनशिप का समापन होगया। एयर पिस्टल आईएसएस स्पर्धा में टॉप आठ के फाइनल को हराकर अफ्सरा चौधरी चैंपियन शुभम राणा उपचैम्पियन, एनआर एयर रायफल स्पर्धा में टॉप आठ मैच में मंजीत सिंह चैंपियन, प्रशांत धामा उपचैंपियन घोषित किए गए हैं। एन आर एयर पिस्टल स्पर्धा के टॉप आठ में हिमांशु राणा चैंपियन, उज्ज्वल कुमार उपचैंपियन घोषित किए गए एयर रायफल जूनियर माई एसएसएफ स्पर्धा में आर्मी के कुलदीप सिंह स्वर्ण, आकाशदीप सिंह रजत, लवमीत आर्मी ने कांस्य पदक, एयर पिस्टल सब जूनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिंस स्कूल शामली के सक्षम शर्मा स्वर्ण, रमेश सिंह रजत, वंशदेशवाल कांस्य पदक, एयर पिस्टल एनआर जूनियर वर्ग में शगुन चौहान स्वर्ण पदक, अनुष्का प्रजापति रजत पदक, अनुष्का कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएस एफ मैन स्पर्धा में विकास आर्मी पुणे स्वर्ण पदक, हरीश रजत पदक व अंकुर मलिक कांस्य पदक, आई एसएसएफ वूमेन स्पर्धा में अफ्सरा स्वर्ण, नेहा तोमर रजत पदक प्राप्त किया। ओपन साइट रायफल स्पर्धा में बिहार के प्रशांत कुमार सिंह स्वर्ण पदक, सौरव कुमार रजत पदक प्राप्त किया। सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली आर्मी बी पुणे टीम में आलओवर चैंपियन ट्राफी प्राप्त की। मुख्य अतिथि के रुप में अंतरराराष्ट्रीय शूटिंग कोच डाक्टर राजपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रुप में शामली कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने विजेताओं को मेडल, शील्ड देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुनव्वर मसूरी क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, सतीश कालखंडे, अंशुल, कोच मुकेश चौधरी, शेखर तोमर, कपिल शर्मा, अश्वनी, राजेश, अभिषेक मलिक, मनीष बालियान, सचिन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed