फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pitbull attacked and injured a boy, report filed

Shamli News: पिटबुल ने हमला कर बालक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pitbull attacked and injured a boy, report filed
शामली। गांव कंडेला में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने हमला कर दस वर्षीय बालक को काटकर घायल कर दिया। बालक की मां की तरफ से शहर कोतवाली में कुत्ता पालने वाले व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव कंडेला निवासी पूजा ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में श्रीपाल का मकान है। उसने घर में पिटबुल कुत्ता पाल रखा है, जो आते जाते किसी को भी काट लेता है। पीड़िता के मुताबिक पांच जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे उसका लड़का लव (10) घर के बाहर खेलने जा रहा था। अचानक पड़ोसी के कुत्ते पिटबुल अंदर से भागकर आया और उसके लड़के लव पर हमला कर कई जगह से काटकर घायल कर दिया। उसे कुत्ते से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। उन्होंने श्रीपाल से कहा तो उसने उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed