फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pit made in Yamuna embankment, crack came

यमुना तटबंध में बने गड्ढे, आई दरार

Sat, 31 Jul 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pit made in Yamuna embankment, crack came
शामली : कैराना के बसेड़ा यमुना तटबंध के किनारे बना गड्ढा। - फोटो : SHAMLI
कैराना। बरसात के चलते यमुना तटबंध में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर तो दरारें आई गईं है। जो संभावित बाढ़ के समय नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

यमुना नदी की बाढ़ से यूपी को बचाने के लिए ड्रेनेज विभाग द्वारा तटबंध बनाया गया था। शुक्रवार को पठेड, बसेड़ा, मंडावर, खुरगान, नगला राई, रामडा, हैदरपुर व मामौर तक यमुना तटबंध की हालत देखी गई। पिछले दिनों हुई बरसात में तटबंध में जगह जगह गड्ढे बने मिले तथा उनमें पानी भरा था। इसके अलावा कई स्थानों पर तो तटबंध में बड़ी दरारें थी। हर साल ड्रेनेज विभाग बरसात से पहले तटबंध की मरम्मत कराता था लेकिन इस बार अभी तक तटबंध की मरम्मत नहीं हुई। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि दो दिन से वे टीम के साथ तटंबध का सर्वे कर रहे हैं। जल्द ही तटंबध की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

----
12 मकानों में हुए नुकसान के लिए मुआवजा स्वीकृत
कैराना। पिछले दिनों कई दिन तक क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के चलते तहसील क्षेत्र में 12 मकानों में नुकसान हुआ था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की थी। बरसात में मकानों में हुए नुकसान को प्राकृतिक आपदा मानते हुए प्रशासन ने मुआवजा स्वीकृत कर दिया। तहसीलदार राजकुमार भारती ने बताया कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 12 मकानों के मालिकों को 3200-3200 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed