फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pistol in the guise of dangerous designs

पिस्टल की आड़ में खतरनाक मंसूबे

Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शामली में पाकिस्तान से अवैध असलहे भारत भेजने वालों का बड़ा नेटवर्क खड़ा हो गया है। हथियारों के सौदागरों उन लोगों को जरिया बनाकर पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे हैं, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाते हैं। गंगेरू के इस्माइल गिरफ्तारी के साथ ही पूर्व में सामने आए ऐसे मामले इसका प्रमाण हैं। 
विज्ञापन


गत वर्ष छह मार्च 2014 को कांधला का अनीस, उसकी पत्नी शहनाज, मुल्ला नसीर, रजिया, कैराना का आरिफ और जलालाबाद के आरिफ खान को पिस्टलों के पार्ट्स के साथ पकड़ा गया था। इन लोगों को शामली के रिहान काला और राशिद ने पाकिस्तान से पिस्टल के पार्ट्स मंगाए थे। उन्हें भी लालच दिया गया था कि हमारा सामान लाने पर प्रत्येक व्यक्ति को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राशिद को नौ जनवरी 2015 को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन


राशिद कैराना की हमीदा का दामाद है। हमीदा भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त बताई जा रही है। वहीं, हथियारों के सौदागर रहे दिलशाद मिर्जा से भी इसके संबंध पुलिस ने बताए थे। इसके अलावा कई साल पूर्व कांधला की नसीरन भी हैरोइन के साथ अटारी बॉर्डर पर पकड़ी गई थी। अब गंगेरू के इस्माइल और उसके परिवार के लोगों को शामली के युवक ने अपने जाल में फंसाया। इस्माइल के बेटे ने उसका नाम साजिद बताया है। उन्हें लालच दिया कि पाकिस्तान से सामान लाने पर 18-18 हजार रुपये दूंगा। चिंता की बात यह है कि आखिर पाकिस्तान से पिस्टल मंगाने वाले इन हथियारों के सौदागरों के मंसूबे क्या हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed