फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pipeline burst, people yearned for water for 24 hours

Shamli News: पाइपलाइन फटी, 24 घंटे तक पानी के लिए तरसे लोग

Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pipeline burst, people yearned for water for 24 hours
शामली। मोहल्ला दयानंदनगर में सोमवार शाम पाइपलाइन फट गई जिसके बाद लोग पानी को तरस गए। काफी मशक्कत के बाद 24 घंटे बाद पाइप लाइन को ठीक कर जलापूर्ति को चालू किया गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 16 में डॉक्टर सुनील भारती वाली गली में पानी की पाइपलाइन फटने के कारण मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ड सभासद अनिल कुमार ने बताया कि गली में पुराने समय की पाइप लाइन दबी हुई है, जो लगभग 12 फिट नीचे है। पाइपलाइन सोमवार शाम पांच बजे फट गई थी। पाइपलाइन अधिक गहरी होने के कारण मंगलवार शाम तक ही ठीक हो पाई। पाइपलाइन फटने के कारण मोहल्लेवासी 24 घंटे तक बूंद- बूंद पानी के लिए तरसते रहे, जिसके चलते वह न तो नहा सके और न ही अन्य कार्य कर सके।
विज्ञापन

मोहल्ले के विक्रम, अमित, राजकुमार, करतार, अमित, सुभाष व सभासद अनिल का आरोप है कि वह नगर पालिका में कई बार शिकायत कर चुके हैं कि मोहल्ले में गैस की पाइपलाइन भी डाली जा रही है। जबकि पानी की पाइपलाइन काफी गहराई में स्थित है। भविष्य में अगर पानी की पाइपलाइन लीकेज होती है तो उसे ठीक करने के लिए खोदते समय गैस की पाइपलाइन भी लीकेज हो सकती है, जिस कारण बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने पानी की नई पाइपलाइन लगभग 4 फिट ऊपर दबवाने की मांग की है। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद नगर में पानी की पाइपलाइन फटने की सूचना मिली थी, जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी भेज दिए गए । अधिक गहरी होने के कारण समय अधिक लगा है। जिसे जेसीबी से खुदवाकर ठीक कराया गया है।
-रामेंद्र सिंह,अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed