{"_id":"635acb6db6c6d372607d7f52","slug":"pictures-of-tractor-wheat-ear-should-be-published-in-indian-currency-shamli-news-mrt6111621151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय करेंसी में किसान के ट्रैक्टर, गेहूं की बाली के चित्र हो प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय करेंसी में किसान के ट्रैक्टर, गेहूं की बाली के चित्र हो प्रकाशित
विज्ञापन
भारतीय करेंसी में ट्रैक्टर, गेहूं की बाली के चित्र हो प्रकाशित
शामली। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने भारतीय करेंसी पर किसान के ट्रैक्टर और गेहूं की बाली प्रकाशित कर जारी करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी, गणेश के चित्र प्रकाशित करके जारी करने की मांग केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से की है। दिल्ली मुख्यमंत्री की मांग के बाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने एक बयान जारी कर कहा कि देश में नोटों पर श्री गणेश-लक्ष्मी, आंबेडकर और मुलायम सिंह जैसे तमाम लोगों के चित्र छपने की मांग चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत की मुद्रा पर किसान का ट्रैक्टर, गेहूं की बाली के चित्र का प्रकाशन किया जाए।