फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pictures of Lord Varah and flags were distributed to the Dhaba operators

Shamli News: ढाबा संचालकों को भगवान वराह का चित्र और झंडे वितरित किए

Thu, 03 Jul 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pictures of Lord Varah and flags were distributed to the Dhaba operators
शामली/बाबरी। बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर सिंह महाराज ने कांवड़ यात्रा के दौरान सनातन धर्म के लोगों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए बनत व शामली के लगभग 10 से अधिक हिंदू ढाबा संचालकों को भगवान वराह का चित्र और झंडा वितरित किया। उन्होंने ढाबा संचालकों से दुकानों के बाहर देवी देवताओं के चित्र दुकानों के बाहर लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को पीठाधीश्वर बघरा के स्वामी यशवीर सिंह महाराज नगर पंचायत बनत पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन धर्म से जुड़े लोगों को साथ लेकर आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोग भगवान शिव का गंगाजल लेकर गुजरते हैं। ऐसे में उनको शुद्ध भोजन मिले और कोई उनका धर्म भ्रष्ट न कर दे इसके लिए दुकानों के बाहर देवी-देवताओं के चित्र लगाएं और गले में गमछा डालकर रखें ताकि कांवड़िएं भ्रमित होकर किसी अन्य की दुकान से सामान न खरीद सके। इस दौरान बजरंग दल के विशाल निर्वाल, आकाश, नीरज, सन्नी संदीप आदि मौजूद रहें। उन्होंने बाबरी क्षेत्र में भी ढाबा संचालकों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed