फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pickup van lost control and overturned in Shamli and 25 people injured in accident

शामली में हादसा: यात्रियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार, 25 घायल; 10 की हालत गंभीर

Sat, 24 Feb 2024 07:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Feb 2024 07:52 PM IST
सार

Accident in Shamli : शामली में शनिवार को एक हादसा हो गया। गांव गढ़ी हसनपुर बाईपास पर यात्रियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Pickup van lost control and overturned in Shamli and 25 people injured in accident
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चौसाना के थानाभवन मार्ग के गांव गढ़ी हसनपुर बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 25 लोग घायल हो गए। सभी हरियाणा के करनाल में वेटर का काम कर लौट रहे थे। हादसे में 11 की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में पांथुपूरा व दथेड़ा के करीब 25 लोग सवार थे जो करनाल में शादी समारोह में वेटर का काम करते हैं। रोजाना की भांति करनाल से वेटर का काम कर अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही थानाभवन मार्ग के गांव गढ़ी हसनपुर के बाईपास के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले किसान दौड़े और पिकअप में फंसे लोगों को किसी तरह निकाला।

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सुनील पुत्र ब्रजपाल निवासी पांथुपूरा को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायल को मेरठ के लिए रेफर किया गया। हादसे में घायल सुनील पुत्र ब्रजपाल, कल्लू पुत्र कटार सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र सतीश कुमार निवासी पांथुपूरा, सुमित पुत्र तसवीरा, बंटी पुत्र जीत सिंह, दिलावर पुत्र पितांभर, मनीष पुत्र रामपाल, अनिल पुत्र बनारसी शामिल है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम

चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान पिकअप वैन में 24-25 लोग सवार थे, जो करनाल से लौट रहे थे। पिकअप वैन पलटने से हादसा हुआ।जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed