{"_id":"616b235a6078474cd378c5b7","slug":"picketing-at-the-power-station-shamli-news-mrt5609588116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर का बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर का बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
कैराना बिजलीघर पर धरना देते भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाहक एसडीओ को बंधक बना लिया। विद्युत निगम के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान कराने की मांग की।
दोपहर करीब 12.30 बजे शामली रोड स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर भाकियू तोमर के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष वकील चौहान के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक उपखंड अधिकारी गुरदीन प्रजापति को कार्यकर्ताओं ने अपने बीच में बैठा लिया। उन्होंने जेई और लाइनमैनों पर रात के समय किसानों के घरों पर चेकिंग अभियान चलाने तथा बिना जांच पड़ताल के किसानों पर जुर्माने लगाने, रीडिंग कम करने व टूटे तार जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए।
जिसके बाद उपखंड अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी उनसे पैसे लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक गांव में किसानों की समस्याओं के लिए कैंप लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने उपखंड अधिकारी को हेल्पलाइन नंबर के प्रति लोगों को जागरूक करने की मांग की। किसानों को भी उन्होंने डिजिटल प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर उर्फ चाचा फौजी ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसान व आम जनता का उत्पीड़न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। करीब चार बजे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। मौके पर बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी पंकज चौहान, निखिल चौधरी, अमजद चौधरी, चौधरी सोहेल गुर्जर, सुमन चौधरी, सुनील, गुरमीत चौधरी सहित आदि मौजूद रहे।