फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pick up the helmet from the wall at the pumps, fill up and go

Shamli News: पंपों पर दीवार से हेलमेट उठाओ, तेल डलवाओ और जाओ

Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pick up the helmet from the wall at the pumps, fill up and go
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। सरकार के आदेशों का जनपद के कुछ पेट्रोल पंप संचालक पालन नहीं करा रहे हैं। उन्हें न तो अधिकारी की कार्रवाई का डर है और न ही लोगों की जान की परवाह है। वाहन चालकों को 10 रुपये में किराए पर हेलमेट देकर पेट्रोल डलवाया जा रहा है, तो कुछ दीवार पर पुराना हेलमेट रखकर बिना हेलमेट के आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट लगवाकर पेट्रोल दे रहे हैं।
परिवहन आयुक्त ने सरकार के आदेश के बाद 8 जनवरी को नो हेलमेट नो फ्यूल का निर्देश जारी किया था। साथ ही सभी जनपदों में 26 जनवरी से इसे पूरी तरह से लागू कराने के सख्त निर्देश दिए। जनपद के पूर्ति अधिकारी व एआरटीओ ने सभी पेट्रोल संचालकों को जागरूकता बैनर लगाकर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के सख्त निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कुछ पेट्रोल पंप संचालक वाहन चालकों को नियमों का पालन न कराते हुए खुद ही उल्लंघन करा रहे हैं। धीमानपुरा फाटक के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पुलिस वालों को बिना हेलमेट पेट्रोल डाला गया, जबकि अन्य को फोटो खींचने पर मना कर दिया। वहीं गुरुद्वारे के पास पेट्रोल पंप पर किसी को मना किया तो किसी के कई बार कहने पर सीसीटीवी से बचाकर दूसरी ओर से पेट्रोल डाला गया। वहीं विशाल मेघा मार्ट के सामने स्थित पेट्रोल पंप और कैराना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर देखने को मिला कि उन्होंने एक पुराना हेलमेट दीवार पर रखा है। यहां कोई बिना हेलमेट आया तो उसे हेलमेट लगवाकर पेट्रोल दिया गया।
विज्ञापन

उधर, देहात क्षेत्र में कुड़ाना के अंकुर ने बताया कि वहां बिना हेलमेट तेल डलवाने आने वालोें को 10 रुपये में हेमलेट दिया जा रहा है, जिसे तेल डलवाकर वापस कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ पेट्रोल संचालकों का कहना है कि नियम से उनकी बिक्री आधी रह गई है। मना करने पर कोई गाली देने लगता है तो कोई गला पकड़ने को तैयार रहता है।
आए दिन मारपीट तक की नौबत आ रही है। थानाभवन में भी दस रुपये में किराए पर हेलमेट मिलते नजर आए। शामली में लिलोन के पास पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वालों के सामने कर्मचारी हाथ जोड़ते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed