फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pick the bike rider and his son crushed

पिकप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला

Thu, 14 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 14 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pick the bike rider and his son crushed
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर  ही मौत हो गई। सूचना पर एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची  तो पुलिस ने शव को प्राइवेट गाड़ी से पीएम के लिए भेज दिया। देर शाम तक थाने में कोई तहरीर  नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी मांगेराम पांचाल अपने पुत्र जौनी  पांचाल के साथ बाइक से जलालाबाद-गंगोह मार्ग से नकुड़ के गांव बादी में अपने  रिस्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर 2 बजे  के आसपास जब वह गंदेवड़ा नहर के पास पहुंचे तो पीछे से तेजी से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र खाई में जा गिरे ।
विज्ञापन


पास के बाग  में काम कर रहे बाग ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच दोनों  की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता-पुत्र की  मौत की खबर जैसे ही हरड़ फतेहपुर पहुंची वहां पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान
राहगीरों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके चलते  उनके सिर में ज्यादा चोट लगी। यदि वह हेलमेट पहनते तो शायद   उनकी जान बच सकती थी। हालांकि इनमें से एक पास हेलमेट था, लेकिन वह बाइक पर साइड में लगा हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed