फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Physical measurement of candidates for police constable recruitment from today

Shamli News: पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल आज से

Thu, 26 Dec 2024 07:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Physical measurement of candidates for police constable recruitment from today
शामली। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले जनपद के अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमैट्रिक और शारीरिक मापतौल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन में बनाए गए भर्ती सेल कक्ष का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती के लिए 23 से 31 अगस्त तक पांच दिवस में जिले में लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। यह परीक्षा प्रदेश में 60243 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए हुई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को जारी हुआ है। पुलिस भर्ती के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार से पुलिस लाइन में शामली जनपद के अभ्यर्थियों की माप तौल, बायोमैट्रिक और शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। एसपी ने बताया कि पहले दिन 60 महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, मापतौल व बायोमैट्रिक की जाएगी।
विज्ञापन

भर्ती का यह दूसरा चरण तीन फरवरी तक चलेगा। एक दिन में 50 से 80 अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस लाइन में तैयारी पूरी कर ली गई है। भर्ती सेल में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed