फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Phase III of Mission Indradhanush starts

समय से कराएंगे टीकाकरण, बीमारियां रहेंगी दूर

Mon, 03 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Phase III of Mission Indradhanush starts
कैराना में मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम का उदघाटन करती जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। मिशन इंद्रधनुष योजना का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए समय से टीकाकरण जरूर कराएं। बताया कि इस चरण में 7854 बच्चों और 899 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैलखुर्द स्थित एमए आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने किया गया। उन्होंने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए समय पर टीकाकरण कराएं और पोलियो की दवा भी पिलाएं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने कहा कि जनता को स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में सहयोग करने का अनुरोध किया ताकि बीमारियों को दूर किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि तीसरे चरण के लिए जनपद के चार ब्लाक में 564 स्थानों पर 7854 बच्चों और 899 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलाया जागा। इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में पहले दिन 98 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 1468 बच्चों और 158 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया। इनमें कैराना ब्लाक में 354 बच्चे, 50 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण हुआ। इसी तरह कांधला ब्लाक में 256 बच्चे, 22 महिलाएं, थानाभवन ब्लाक में 399 बच्चे, 34 गर्भवती महिलाएं और ऊन ब्लाक में 368 बच्चे व 52 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया है। पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों में 112 प्रतिशत और गर्भवती महिलाओं को शत प्रतिशत टीकाकरण किया गया। - डा. राजकुमार सागर, अधिकारी जिला प्रतिरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी का किया निरीक्षण
कैराना मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने चिकित्सकों और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और मरीजों से बात की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी स्टाफ सीएचसी पर मौजूद मिला तथा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

कैराना सीएचसी का निरीक्षण करती जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी व सीएमओ

कैराना सीएचसी का निरीक्षण करती जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी व सीएमओ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed