Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pet dog set loose on seven-year-old girl due to enmity, condition critical

Shamli News: रंजिश के चलते सात वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ता छोड़ा, हालत गंभीर

Sun, 09 Nov 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pet dog set loose on seven-year-old girl due to enmity, condition critical
कैराना। गांव तीतरवाड़ा में प्लाट के विवाद के मुकदमे की रंजिश में सात वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इसमें बच्ची गंभीर घायल हो गई। बच्ची का उपचार दिल्ली अस्पताल में चल रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस में गांव तीतरवाड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर दी। बताया कि उसका गांव के ही रामकुमार के साथ प्लाट के विवाद का मुकदमा चल रहा है। इस कारण आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम चार बजे उसकी बेटी अनिका खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इससे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले शामली जिला चिकित्सालय दिखाया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते मेरठ से उसकी बेटी को दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed