फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Person shot dead in Ahmedgarh

हमदगढ़ में व्यक्तर की गोली लगने से संदिग्ध मौत

Tue, 11 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Person shot dead in Ahmedgarh
अहमदगढ़ में व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध मौत
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
गांव अहमदगढ़ में सोमवार रात करीब 10 बजे घर से कुछ दूरी पर घनश्याम का गोली लगा शव चारपाई पर मिला। उस समय ग्रामीण की हत्या करने का शोर मचा था। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का पाया गया। मृतक की पत्नी प्रभा ने थाने पर तहरीर देकर पति द्वारा तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करना बताया है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला है कि घनश्याम पर बेटी की शादी का कर्ज बकाया था, जिसको लेकर वह परेशान रहता था और आए दिन शराब पीता था।
विज्ञापन

पूर्व में भी उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की कोशिश की गई थी। सोमवार शाम वह शराब पीने के बाद घर पहुंचा था। उसने खाना नहीं खाया और रोज की तरह तालाब के निकट सोने के लिए चला गया । कुछ समय बाद गोली चलने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे तो घनश्याम चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला, जिसे परिजन घर पर ले गए थे। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का होना पाया गया है। इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed