फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Performing Yagya to end corona

कोरोना खात्मे के लिए कर रहे यज्ञ

Thu, 13 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Performing Yagya to end corona
कोरोना खात्मे के लिए कर रहे यज्ञ
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण को मुक्ति दिलाने और देश में सुख शांति और आरोग्य जीवन के लिए सुन्ना गांव के आर्य समाज की ओर से गांव की गलियों में ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर हवन कुंड चल रहा है। जिसमें गांव के युवा अन्य ग्रामीण सामाजिक दूरी बनाकर यज्ञ में आहुति प्रदान कर रहे हैं।

कांधला क्षेत्र के सुन्ना गांव में पिछले 15 दिन से आर्य समाज की ओर से ट्रैक्टर ट्राली में हवन कुंड रखकर गांव की गलियों में घुमाया जा रहा है। हवन यज्ञ के माध्यम से कोरोना महामारी के खात्मे और देश मे सुख शांति और आरोग्य जीवन के लिए के लिए प्रार्थना की जारही है। इसी दृष्टि से अग्निहोत्र यज्ञ को कोरोना महामारी बचाव का उपाय मानकर गांव के होनहार युवा भाग ले रहे हैं। जिसमें आर्य समाज सुन्ना के मंत्री योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार प्रतिदिन सुबह युवाओं को योग आसन की कक्षा में शामिल कर रहे हैं, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत बने। यज्ञ में आर्यसमाज सुन्ना एवं केडी चैरिटेबल ट्रस्ट सुन्ना ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मलिक, मंत्री अक्षय मलिक, देशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र मलिक, अरविंद मलिक, निकिता मलिक, उद्भव मलिक, वंशिका एवं समस्त ग्रामवासी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed